7 गोली दागी थी बदमाशों ने, ताकि बचने की कोई गुंजाइश न रहे
शार्प शूटरों ने उमेश पाल को गोलियों से छलनी कर दिया था। पिस्टल और रायफल से उन पर गोलियां बरसाई गईं, जिसमें उन्हें सात गोली लगी। छह गोली शरीर को भेदते हुए आरपार हो गई, जबकि एक गोली फंस गई थी। दोनों सरकारी गनर को भी दो-दो गोली मारी गई। यह बात पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आई है। माना जा रहा है कि शूटर उमेश को किसी भी हाल में जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे और इसीलिए उन पर एक-एक कर 7 गोली दागी गईं।










Leave a Reply