अब पूर्व से पश्चिम की ओर यात्रा निकालेगी
कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस देश के पूर्वी हिस्से से पश्चिमी भाग के बीच यात्रा निकालने पर विचार कर रही है। कांग्रेस के महाधिवेशन के समापन के मौके पर पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा ‘संभावना है कि यह यात्रा अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से शुरू होकर गुजरात के पोरबंदर तक निकाली जाए। शायद यह यात्रा उतने व्यापक स्तर पर नहीं होगी, लेकिन अगले कुछ हफ्तों में सब कुछ तय कर लिया जाएगा। ‘










Leave a Reply