Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल एवं राशिफल दिनांक 2३ फरवरी 23

आज का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल एवं राशिफल दिनांक 2३ फरवरी 23

  • तिथि: चतुर्थी
  • माहः फाल्गुन
  • पक्ष: शुक्ल
  • सूर्योदय: 06:52 AM

सूर्यास्त: 06:18 PM

  • नक्षत्र: रेवती
  • शुभ मुहूर्त : 12:12 PM से 12:57 PM तक
  • राहुकाल: 02:35 PM से 03:26 PM तक
    मेष

आपके अन्दर धार्मिक प्रवृति का उदय होगा और अच्छे लोगों से सम्पर्क बढेगा। आज यदि थोडी सी बुद्धिमानी दिखायेगें तो कई रुके कार्य पूर्ण होने की स्थिति में पंहुच सकते है। नये भूमि वाहन खरीदने के योग बन रहे है, परन्तु आपको सलाह दी जाती है कि संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। प्रतियोगिता परिक्षाओं के लिये दिन मध्यम
रहेगा।
वृषभ

यदि यात्रा में जाना है तो अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। आपके अन्दर कलात्मक अभिव्यक्ति प्रकट करने की क्षमता है
होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
मिथुन

कार्य समय पर पूरे होने के योग हैं और जोखिम के कामों से दूर रहना चाहिए | आज के दिन लेन-देन के मामलों को प्राथमिकता दें, खासकर रिश्तेदारी में। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी और विद्यार्थियों के लिये भी समाय अनुकूल नजर आ रहा
है।
कर्क

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है अत: उनके सम्पर्क मे रहें। आज काम के सिलसिले में महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे और भविष्य की योजनाओं को गति मिएगी। पारिवारिक
जीवन सुखद रहेगा और घर के अधूरे कार्य पूरे होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
सिंह

आज के दिन घर या बाहर अपने बोलचाल में संयम रखें। पहले से चल रही आवास संबंधी समस्या अभी कुछ दिन और रह सकती है। संतान के कार्यों से संतोष रहेगा और कार्यों का विस्तार होगा। बिना मांगे किसी को भी सलाह देने से बचें। और यदि निवेश करने का मन बनाया हुआ हो तो अनुभवी क्षेत्र में ही करें।
कन्या

चल रहे काम अभी भी अधूरे रह सकते हैं, इसलिये संयम बनाये रखें । घर की जरूरतों को देखते आर्थिक तंगी महसूस होगी लेकिन शाम तक कहीं न कहीं से व्यवस्था बन जायेगी। दूसरों के साथ वाद-विवाद और प्रतिस्पर्धा करने से बचें। इसके अलावा भाई-बहिनों से सहयोग की उम्मीद की जा सकती है। स्वास्थ्य के हिसाब से दिन सामान्य है, फिर भी नजदाज न करें।
तुला

नौकरी पेशा लोगों को सम्मान मिलेगा और यदि स्थान परिवर्तन का मन हो तो प्रयास किया जा सकता है। आपके पूर्व में किये गये कार्यों की वजह से सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा और बुद्धिमानी एवं दूरदर्शिता से कठिन कामों को पूरा करने मे सफ़ाता मिलेगी। परिवार की जिम्मेदारियों को भलि भांति निभा सकेगें और सेहत की तरफ़ से उत्तम आभास होगा।
वृश्चिक

योजनाओं में सफलता मिल सकेगी और वाद-विवाद की समस्या का समाधान भी संभव है। पारिवारिक मामलों में विशेष उत्साह दिखेगा और अच्छे कामों में धन का व्यय होगा। घर और बाहर आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। पहले से चली आ रही प्रियजन की नाराजगी दूर होगी और बच्चो की तरफ़ से भी कोए अच्छा समाचार मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
धनु

बाधाओं को पार करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में आज सफल रहेगें और व्यापार में इच्छित लाभ होगा। निवेश की दृष्टी से भी दिन आपके पक्ष में है परन्तु अविश्वसनीय को धन उधार न दें। अविवाहितों के लिये रिश्ते आ सकते है तो परिवार के बीच मांगलिक कार्य की योजना बनना भी लगभग तय हैं | आज वाहन ध्यान से चलायें।
मकर

सही दिशा में किया गया प्रयास आज सफ़ल होगा और बहुत दिनों स रुका हुआ धन किसे माध्यम स वापस मि सकता है। घर या बहर अनावश्यक वाद-विवाद में रुचि दिखाना ठीक नहीं रहेगा साथ ही कार्यस्थल पर किसी के भरोसे बड़ी जिम्मेदारी छोडकर न जायें। घरेलू जीवन में सब कुछ सामान्य रहेगा परन्तु संतान के गतिविधियों पर नजर रखें।
कुंभ

स्वयं के गुणों के कारण समाज में विशेष प्रतिष्ठा अर्जित करने मे सफ़लता मिलेगी और बड़े भाई बहिन की तरफ़ से विशेष सहयोग मिलने का भी योग बन रहा है। का काज की स्थिति पूर्ववत रहने की उम्मीद है जबकि शिक्षा के परिणाम अनुकूल आयेगे और प्रेम प्रसंग को नई दिशा मिल सकती है। किसी का वाहन उधार मांगकर इस्तेमाल करने से बचें।
मीन

आज के दिन शत्रु पक्ष से सावधान रहने की जरूरत होगी वे आपकी कमियों को तलासेगें और अपने जरूरी कागजात सम्भाल कर रखने की भी सलाह है। काम काज की स्थितियों मे हल्के सुधार की उम्मीद है तो एकाएक खर्चे का योग भी बनेगा। प्रियजन की कोई सलाह काम आ सकती है तो रिश्तों में सकारात्मक बदलाव की भी उम्मीद बनती दिख रही है। आज के दिन सेहत का जरूर ध्यान रखें।
पंडित आचार्य श्री राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *