दिल्ली से BJP की बादशाहत खत्म, पहली बार AAP की मेयर
दिल्ली नगर निगम के मेयर पद का चुनाव BJP हार गई है। आप की मेयर कैंडिडेट डॉक्टर शैली ओबरॉय ने बीजेपी की रेखा गुप्ता को शिकस्त दी है। MCD मेयर के लिए दिल्ली के सांसद, विधायक और पार्षद वोट डालते हैं। लगातार चली सियासत, आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी के बाद मेयर चुनाव BJP के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था, लेकिन पार्टी इसे जीतने में कामयाब नहीं हो सकी। इस तरह आज MCD में BJP का दशकों का राज खत्म हो
गया।










Leave a Reply