दिल्ली को मिली नई मेयर, किसे मिले कितने वोट? आज दिल्ली नगर निगम को नई मेयर और डिप्टी मेयर मिल गई हैं। AAP प्रत्याशी शैली ओबरॉय BJP की रेखा गुप्ता को हराकर मेयर बन गई हैं। शैली को 150 और रेखा को 116 वोट मिले हैं। सदन की कार्यवाही करीब 2 घंटे से ज्यादा समय तक चली। चुनाव में दिल्ली के कुल 10 मनोनीत सांसदों, 14 मनोनीत विधायकों और 250 में से 241 निर्वाचित पार्षदों ने वोट किया। कांग्रेस के 9 निर्वाचित पार्षदों ने चुनाव का बॉयकॉट किया है।










Leave a Reply