आज का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल एवं राशिफल दिनांक 19 फरवरी 23
- तिथि: चतुर्दशी
- माहः फाल्गुन
- पक्षः कृष्ण
- सूर्योदय: 06:56 AM
सूर्यास्त: 06:13 PM
- नक्षत्र: श्रवण
- शुभ मुहूर्त : 12:12 PM से 12:57 PM तक
- राहुकाल: 04:46 PM से 06:13 PM तक
मेष
व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे और नौकरी में नई जगह से आफ़र मिलने से दुविधा की स्थिति आ सकती है परन्तु ऐसे मोड पर आपको घर के बडे सदस्यों से सलाह लेनी चाहिये। पारिवारिक सदस्यों की मदद मिलने से इच्छाओं की पूर्ति में सहायता मिलेगी। ग्रह स्थिति से स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कुछ नये लोगों या पुराने अजीज मित्रों से भी मुलाकात होगी। वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग से बचने की जरूरत है।
वृषभ
अपने सामाजिक जीवन की बजाय घरेलू जीवन को ज्यादा अहमियत देने की सोच बना सकते हैं। बच्चों की तरफ़ ध्यान दिये जाने की जरूरत है। आपके प्रणय सम्बन्ध को घर वालों की स्वीकृति मिल सकती है और अगले कुछ दिनों के लिए आप बहुत ही व्यस्त कार्यक्रमों में उलझ सकते है। नौकरी-व्यवसाय में काम धन्धा ठीक-ठाक चलता रहेगा और सेहत की तरफ़ से भी कोई चिन्ता की बात नही होनी चाहिये।
मिथुन
घर के जरूरी कार्यों को पूरा करने की दिशा में यह समय बहुत ही शुभ सावित हो सकता है। प्रियजन से आप निकटता महसूस करेंगे और उनके साथ बिताये समय में भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श हो सकता है। अपने कामकाज और व्यापार के क्षेत्र में उन्नति के लिए जिस मौके की आपको तलाश थी वह आपको मिल चुका है इसे व्यर्थ ना जाने दें।
कर्क
कार्य क्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी आपके पद की प्रतिष्ठा को बढा सकता है। इसका सीधा फ़ायदा आपको आने वाले भविष्य मे मिलेगा। आज भौतिक सुखों की जरूरत महसूस हो सकती है और आप इस सन्दर्भ मे कोई ठोस फ़ैसला ले लेगे। आपकी अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप बहुत प्रसन्नता महसूस करेगे। स्वास्थ्य की तरफ से आप स्फूर्ति और ताजगी महसूस करेगे।
सिंह
सगे सम्बन्धियों के सहयोग से आपको आगे बढने की प्रेरणा मिलेगी। प्रियजन के साथ विचारो का आदान प्रदान आज विगड सकता है। अतः स्थिति को सम्भालने का प्रयास करें। व्यापार मे वृध्दि के संकेत दिखते है और विरोधी आपके काम में अडगें डाल सकते हैं। परन्तु सतर्कता से विशेष लाभ व उन्नति मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
कन्या
व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में अच्छे लाभ की उम्मीद है और सतर्कता से अपने कामों को अंजाम देते रहें। आपकी बुद्धि एवं तर्क शक्ति के साथ आपके अनुभव आपके काम आयेगे, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में मंगल कार्य पर विचार विमर्श सम्भव है। आपको सलाह दी जाती है कि भविष्य की योजनाओं पर भी सोचने का समय निकालें। सेहत अच्छी रहेगी।
तुला
व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में अच्छे लाभ की उम्मीद है और सतर्कता से अपने कामों को अंजाम देते रहें। आपकी बुद्धि एवं तर्क शक्ति के साथ आपके अनुभव आपके काम आयेगे, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में मंगल कार्य पर विचार विमर्श सम्भव है। आपको सलाह दी जाती है कि भविष्य की योजनाओं पर भी सोचने का समय निकालें। सेहत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक
प्रियजन से सम्बन्धों में मधुरता बनी रहेगी और घर के वातावरण में कुछ नये बदलाव होगें। नौकरी व्यवसाय के मामले में लापरवाही से काम करना अहितकर हो सकता है। निजी मामलों में जल्दबाजी की जगह सोच-समझकर निर्णय लेना अच्छा रहेगा। निवेश करने के मामलें में अभी रुककर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। यदि कहीं साक्षात्कार देने जाना हो तो दिन अच्छा है।
धनु
व्यवसायिक स्तर पर यदि किसी नए क्षेत्र में प्रवेश करने की यदि सोच रहे हैं तो ये उपयुक्त समय है। इस शुभ कार्य में परिजनों से भी सलाह ली जा सकती है और परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज के दिन आपके अंदर एक नया उत्साह पैदा होगा हर काम आप दिलचस्बी के साथ करेगें और कामों के परिणाम भी साथ-2 मिलेगे । निजी सम्बन्धो पर भी ध्यान दे और सेहत सामान्य रहेगी।
मकर
उच्च अधिकारियों की तरफ़ से किसी खास काम के लिये आपको प्रशंसा मिल सकती है इसलिये मन लगाकर काम करते रहे। आज काम के लिये आप जैसा चाह रहे है वैसा ही वातावरण आपको मिल जायेगा। आज के दिन कुछ ऐसे भी लोगो से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए किसी समय काफी खाश रहा करते थे। स्वास्थ्य के हिसाब से किसी भी तरह का रिस्क ना ले।
कुंभ
पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा और माहौल मनोनुकूल रहेगा। निजी सम्बन्धो मे वृध्दि होगी साथ ही सन्तान के सम्बन्ध में सुखद समाचार मिलेगा। शासन सत्ता का लाभ तो प्राप्त होगा ही साथ ही अनायास ही कहीं से धनागम भी सम्भव है। नई नौकरी तलाश रहे लोगो को कही से फ़ोन के माध्यम से अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य के लिये दिन अच्छा सावित होगा।
मीन
अचानक धन मिलने के योग दिखायी दे रहे हैं और निजी सम्बन्धो की तरफ़ से कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में माहौल उत्तम रहने की उम्मीद है। आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता के अच्छे अवसर प्राप्त होगे । यदि अर्जेन्ट ना हो तो निवेश रोक दें। स्वास्थ्य को लेकर उदर सम्बन्धि परेशानिया सम्भव है सावधान रहने की सलाह दी जाती है।









Leave a Reply