GST काउंसिल की बैठक खत्म, ये सब सस्ता,
GST काउंसिल की 49वीं बैठक में कई अहम वस्तुओं के ऊपर GST के रेट को लेकर फैसला हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी कि पेंसिल शार्पनर पर GST का रेट 18% से घटाकर 12% किया जा रहा है। इस तरह अब आम जनता के लिए पेंसिल शार्पनर्स खरीदना सस्ता हो जाएगा। इसके अलावा लिक्विड गुड़ या तरल गुड़ (राब) पर भी GST रेट को घटाकर शून्य किया गया है। डेटा लॉगर्स पर भी GST घटाया गया है।










Leave a Reply