25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख का एलान कर दिया गया है। 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे से महाभिषेक पूजा शुरू हो गई है। मंदिर के पुजारी शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग, गंगाधर लिंग और शिव लिंग द्वारा गर्भगृह में धार्मिक परंपराओं के तहत सभी पूजा-अर्चना की गई।










Leave a Reply