आज का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल एवं राशिफल दिनांक 14 फरवरी 23
- तिथि: अष्टमी
- माहः फाल्गुन
- पक्षः कृष्ण
- सूर्योदय: 07:02 AM
सूर्यास्त: 06:09PM
- नक्षत्र: अनुराधा
- शुभ मुहूर्त: अभिजीत – 11:58 am से 12:48
pm तक - राहुकाल: प्रात: काल 07:30 बजे से 09:00 बजे तक
मेष
अपने काम को करते हुये किसी भी तरह का संकोच ना करें, यह संकोच आपके काम के परिणाम में कमी ला सकता है। प्रशासन से लिये जाने वाले फ़ायदों का आप लाभ उठा पायेगें। शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत किये जाने की जरूरत है। और निवेश को कुछ समय के लिये टाल दें। सेहत के लिये दिन अच्छा है।
वृषभ
कार्य क्षेत्र की बात है तो काम में उन्नति के आसार दिखते हैं तथा कार्य का विस्तार हो सकेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढायें इससे आपके मन में आध्यात्मिक विचार उत्पन्न होगें और आप मानसिक शान्ति महसूस करेगें। स्वास्थ्य के हिसाब से दिन दोपहर के बाद कुछ असामान्य दिखता है ध्यान दे।
मिथुन
प्रियजन के साथ यादगार दिन बीतने की भी सम्भावना है और उपहारों का आदान-प्रदान सम्भव है। पारिवार में मांगलिक उत्सव हो सकता है और यहां तक कि किसी अविवाहित का रिश्ता पक्का हो जाने का पूर्ण योग बनता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियो के साथ मिल जुल कर काम करेगे तो विशेष लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क
आप यदि कोई नया काम करना चाहते हैं और इस काम में कोई साथ चलने के लिए तैयार नहीं है तो इस बात पर अफसोस किए बिना अपने रास्ते पर आगे बढ़िए क्योंकि ग्रहों का समर्थन मिलता दिख रहा है। इस दौरान परिवार और प्रियजन की सलाह आपके बहुत काम आ सकती है। सावधानी के साथ निवेश करने में आज के दिन कोई हर्ज नहीं। वाहन आदि के प्रयोग मे सावधानी रखने की सलाह दी जाती हैं।
सिंह
नौकरी वालो को अच्छी खबर मिल सकती है चाहे वह स्थान परिवर्तन सम्बन्धि ही क्यो ना हो । आज के दिन निवेश करने मे कोई बुराई नही होनी चाहिये। ध्यान रहे निवेश सम्बन्धि दस्तावेजो की अच्छी तरह जांच कर ले। प्रेम सम्बन्धो की मजबूती बनाये रखने के लिये पारदर्शिता और ईमानदारी बनाये रखे। हो सकता है कि कई चीजो मे आपका व्यवहार आपके साथी को अच्छा नही लगता हो । मानसिक तनाव से बचने के लिये ध्यान का सहारा लिया जा सकता है।
कन्या
अपने कार्यस्थल पर काम को बढाने के लिये आपने जो रास्ता चुना है उसी पर आगे बढ़ते रहिए, क्योंकि ग्रह गति कहती है कि ये सही निर्णय है। बीच-2 में अच्छे और अनुभवी सलाहकारों से सलाह लेने में कोई बुराई नहीं है। प्रियजन का अप्रिय व्यवहार आपको मानसिक तनाव दे सकता है, इस्लिये कुछ समय शान्ति बनाये रखें।
तुला
कार्य में छोटी से छोटी गतिविधियों पर ध्यान दिये जाने की जरूरत है, इसी से कार्य सुचारु रूप से चल सकेगा और अच्छे आर्थिक परिणाम प्राप्त होगे। घर में परिवारिक सदस्यो से लगाब बढेगा इससे आपसी रिश्तों में निकटता बढेगी। उत्तम स्वास्थ्य के लिये ध्यान तथा योगा का सहारा लिया जाना चाहिये।
वृश्चिक
घर में किसी सदस्य को आपके मार्ग दर्शन की जरूरत पड सकती है, जरूरत को देखते हुये परिस्थितिजनक सलाह दें। प्रियजन को अपनी भावनायें व प्यार समय पर देना कभी ना भूलें। जहां तक सवाल कार्यक्षेत्र का है तो कार्य सुचारु मगर धीमी गति से चलेगें और आर्थिक प्राप्ति होगी। सेहत के लिये दिन सामान्य है।
धनु
यद्यपि काम में आपको मुश्किलें आएंगी लेकिन सितारे कहते हैं कि पीछे मत हटिए क्योंकि सफ़लता का योग दिख रहा है। साझेदारी में काम करने के लिये अभी समय उचित नहीं है। घर परिवार का माहौल सामान्य रहेगा और परिजनों से सम्मान की प्राप्ति होगी। वाहन आज के दिन सावधानी से चलायें।
मकर
कार्यक्षेत्र में तरक्की की उम्मीद आज पहले से कम दिखती है, अत: धैर्य बनाये रखें और सावधानी से काम करते रहें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। परिजनों के प्रति आपका लगाव उन्हे काफ़ी सुखद अनुभूति प्रदान करेगा। स्वास्थ्य के हिसाब से बुखार या आलस्य की शिकायत हो सकती है ध्यान
कुंभ
कार्य स्थल पर कुछ लम्बित पडे हुये मामलों में किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है, जल्दबाजी में उधार लेकर निवेश करने से बचें। घर मे किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता से काम के प्रभावित होने की भी सम्भावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। आज यात्रा का प्रसंग बन सकता है और सेहत अच्छी रहेगी।
मीन
प्रियजन को आपके प्यार व सहयोग की जरूरत होगी अत: उनके सम्पर्क में रहने की सलाह दी जाती है। घर का कोई बडा सदस्य आपकी बातों का विरोध कर सकता है अत: इसे गम्भीरता से लें और स्थिति को सम्भालें। कार्य क्षेत्र का सवाल है तो आज के दिन कार्यों को अच्छी तरह सोच समझकर करने की जरूरत होगी। किसी भी तरह अपने प्रयासों में कमी ना आने दें। ग्रहगति अच्छे स्वस्थ्य की ओर









Leave a Reply