Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उत्कर्ष के परिजनों को थाने पर अनशन के लिए क्यों मजबुर होना पड़ा।

उत्कर्ष के परिजनों को थाने पर अनशन के लिए क्यों मजबुर होना पड़ा।

एसीपी ने परिजनों को अडतालीस घंटे में गिरफ्तार करने का दिया आश्वासन।।

किसानों के सम्मान में पवनेश उपाध्याय मैदान में।

हत्यारों के न पकड़े जाने पर अडतालीस घंटे बाद कमिश्नर व मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने होगा आमरण अनशन ।

करछना (प्रयागराज )

भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय के पुत्र उत्कर्ष (छात्र बी टेक द्वितीय वर्ष ) हत्याकांड में संतोषजनक कार्यवाही ना होने के कारण आज सैकड़ों पत्रकारों व किसानों ने करछना थाने पर धरना दिया जिसमें शाम चार बजे एसीपी को ज्ञापन देने से पूर्व भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र ने ज्ञापन पढ़ कर सुनाया और फिर सैकड़ों पत्रकारों, किसानों की उपस्थिति में ज्ञापन ए सी पी को दिया गया । इसके तत्काल बाद एसीपी महोदय ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण भी किया । डेढ़ महीने के पश्चात उनके स्थलीय निरीक्षण में उत्कर्ष के परिजन और कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे |

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले ही धरने की घोषणा की गई थी और भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश पवन संपादक पवन प्रभात आज परिजनों और कई पत्रकारों के साथ प्रातः 10 बजे ही थाने के सामने धरना शुरू कर दिया जिसमें क्रमशः किसानों व पत्रकारों की संख्या बढ़ती गई और भारी दबाव के चलते एसीपी महोदय को आना पड़ा उन्होंने पुलिस आयुक्त प्रयागराज के नाम संबोधित ज्ञापन को स्वीकार करने के पश्चात निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया ।

इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र, राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं पवन प्रभात के संपादक पवनेश कुमार पवन, उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष हौसला प्रसाद सिंह पटेल, प्रांतीय प्रवक्ता कमल नारायण शुक्ला, जिला अध्यक्ष प्रयागराज रमाकांत त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, जिला मुख्यमहासचिव राजेंद्र पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष विकास केलकर, रतन कुमार शुभम विश्वकर्मा, जिला संगठन सचिव प्रदीप सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनेश मिश्र, लालचंद प्रजापति, कमलेश सिंह राजकुमार तिवारी पंकज कुमार पांडेय, शिव कैलाश भारतीय, दिवाकर पाल, राम 7 बाबू पटेल, विनय कुमार शर्मा, सुशील कुमार यादव, आदित्य कुमार, राजन सिंह, शिवम मिश्रा विकास पांडेय, ननकेश बाबू, गोपी कृष्ण पांडेय, लालता प्रसाद मिश्र, तुषार कांति, रोहित कुमार राम बाबू द्विवेदी, सत्यम कुमार, सुकेश कुमार कमलेश पटेल, संजय सिंह, मुदित सिंह, सुनील मिश्रा आदि सैकड़ों किसान उपस्थित थे। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *