दवा व्यापारी की हार्टअटैक से मौत
प्रयागराज में दवा व्यापारी अमरदीप वर्मा (40) की डांस करते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई है। दवा व्यापारी साली के मैरिज एनिवर्सरी में डांस कर रहा था। जब पहली बार उनके सीने में दर्द उठा तो वह कुर्सी पर बैठ गया। कुछ देर बाद दोबारा डांस करने पहुंचा। फिर डांस करते-करते फ्लोर पर ही गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अब इस पूरी वारदात का वीडियो वायरल हो रहा है।









Leave a Reply