आज का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल एवं राशिफल दिनांक 13 फरवरी 2023
- तिथि: सप्तमी
- माहः फाल्गुन
- पक्षः कृष्ण
सूर्योदय: 06:40 AM
- सूर्यास्त: 05:57 PM
- नक्षत्र: विशाखा
- शुभ मुहूर्त : अभिजीत – 11:56 AM से 12:41 PM तक
- राहुकाल: दोपहर 08:05 AM से 09:29 AM तक
मेष
यदि आपने अच्छे रास्ते पर चलने का फैसला लिया है तो किसी भी कीमत पर पीछे मत हटिए । क्योंकि ग्रह एक स्वर्णिम भविष्य की ओर इशारा कर रहे हैं। आपके द्वारा किये जाने वाले हर कार्य आपको प्रसंशा दिलायेगें, जिसका फायदा आपको लम्बे समय तक होगा। किसी भी क्षेत्र में निवेश किया जा सकता है। घर परिवार का वातावरण मनोनुकूल रहेगा।
वृषभ
कार्य क्षेत्र के हिसाब से दिन अच्छा साबित होगा और आर्थिक प्रयासों में तेजी आयेगी। परन्तु लेन देन सम्बन्धि समस्याओं से अभी छुटकारा मिल पाना सम्भव नहीं है। घरेलू मामलों के निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिये, बल्कि धैर्य से काम करके आखिरी निर्णय के बारे में सोचना चाहिये । प्रियजन की बात को ध्यान से सुनकर अपनी प्रतिक्रिया देनी होगी। स्वास्थ्य के हिसाब से लापरवाही न करें।
मिथुन
यदि आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो चिन्ता छोड़ें और सुख से जियें, क्योंकि ग्रहों का समर्थन आपके साथ है। सहयोगियों के साथ मिल कर काम करते रहें और खुद को व्यस्त रखने का प्रयास करें। पारिवारिक समस्याओं का हल मिल सकेगा और यदि सम्भव हो तो प्रियजन और बच्चों को भी समय दें। अन्य चीजों के लिये दिन सामान्य है।
कर्क
पुरानी यादों को मिटाकर उसमें नयापन लाने की जरूरत है और आपको ज्योतिषीय सलाह दी जाती है कि समय के साथ कदम से कदम मिलाने का फैसला जितना जल्दी हो सके ले लें, ताकि भविष्य को और भी सुनहरा बनाया जा सके। प्रियजन के साथ किसी भी कीमत पर रिश्ते तोडने का फ़ैशला ना लें। कार्य के सिलसिले मे यात्रा करनी पड़ सकती है सावधानी बरतें।
सिंह
अनुबन्ध के सन्दर्भ में वादा करने से पहले दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें, तभी अपना आखिरी फ़ैसला ले। आर्थिक प्रयास सफल रहेगे और प्रभाव शाली व्यक्तित्व के कारण समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढेगी और आप सम्मान प्राप्त करेगें। जहां तक बात आपके प्रेम सम्बन्धो की है तो प्रियजन की बातो को महत्व दें। सेहत के लिये दिन सामान्य है
कन्या
कार्य की व्यस्तता के कारण पारिजनों से कुछ समय के लिये दूरी बन सकती है। अत: उनकी जरुरतो को देखते हुये पूरा इन्तजाम करके जायें। कार्य क्षेत्र में स्पष्ट तथा तर्कपूर्ण रवैया आपके अधिकारियों को प्रभावित कर सकता है जिससे वे आपकी सराहना करेगें। आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा और प्रियजन के साथ सम्बन्धों में मधुरता बनी रहेगी।
तुला
किसी के द्वारा लगाये गये झूठे इल्जामों से आप बरी हो सकते हैं। काम की स्थिति पूर्ववत रहेगी और विद्यार्थियों को शुभ सूचना मिल सकती है। आज के दिन लेन-देन सावधानी से करने की सलाह है। किसी रिश्तेदार का घर पर आगमन हो सकता है और स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम है।
वृश्चिक
यदि आप प्रशासनिक क्षेत्र में काम करते हैं तो सफ़लता मिलेगी, परन्तु स्वतन्त्र व्यवसाय वालों को सलाह दी जाती है कि समस्याओं को हल करने के लिये कारगर उपाय करें, इससे सफ़लता जल्दी हाशिल होगी। पारिवार में मांगलिक चर्चा होगी, जिससे आप खुशी का अनुभव करेगे। स्वास्थ्य के हिसाब से दिन अच्छा प्रतीत होता है
धनु
कार्यक्षेत्र के हिसाब से दिन महत्वपूर्ण सावित हो सकता है। अत: समय के साथ चलें। परिवार में परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती है अतः भावनाओं में ना बहकर बुध्दिमत्ता का परिचय देकर काम करें। क्रोध पर नियन्त्रण रखने की सलाह दी जाती है और प्रेम सम्बन्धों के मामले में प्रियजन से ज्यादा इच्छा
ना रखें। सेहत के लिये दिन अच्छा है।
मकर
कार्य क्षेत्र में काम सुचारु रूप से चलते रहेगें और अच्छे लाभ की उम्मीद की जा सकती है। यदि निवेश करने का मन हो तो अनुभवी क्षेत्र में किया जा सकता है। घरेलू मामलों में खर्चो की अधिकता रहेगी, सोच समझ कर खर्च करें। प्रेम सम्बन्धों के मामले में पारदर्शिता रखें और सेहत सम्बन्धि परेशानी हो सकती है ध्यान दें।
कुंभ
यदि आपने कोई काम करने की जिम्मेदारी ली हुई है और वो अभी तक पूरा नहीं हुआ है तो अब बिलम्ब नहीं किया जाना चाहिये, अन्यथा परेशानियां बढ सकती है। कहीं से रुका हुआ धन वापस मिल जाने का योग बनता दिख रहा है। प्रियजन के साथ सम्बन्धों में सुधार दिखता है और आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
मीन
कार्यक्षेत्र में अच्छी तरक्की के संकेत दिखाई दे रहे हैं जिससे वर्तमान आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। घरेलू सम्बन्धि किसी भी मामले की सही जानकारी लिये बगैर दखल न दें। आपकी हाजिरजबाबी प्रियजन को प्रसन्नता का सुखद अनुभव देगी और रिश्तों में नजदीकी लायेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धि मामलो में दिन मध्यम है।









Leave a Reply