13 फरवरी को वाराणसी दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी को पहली बार वाराणसी दौरे पर आ रही हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट हो गई है। राष्ट्रपति गंगा आरती में भी शामिल होंगी। इसलिए गंगा घाटों की भी सफाई और साज-सज्जा की जा रही है। घाटों को चमकाया जा रहा है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से काशी विश्वनाथ मंदिर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।










Leave a Reply