जापानी कंपनी यूपी के 30 प्रमुख शहरों में खोलेगी होटल
जापान की होटल मैनेजमेंट इंटरनेशनल कम्पनी लिमिटेड यूपी के प्रमुख 30 शहरों में होटल स्थापित करने जा रही है। लखनऊ में चल रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन जापानी कंपनी ने प्रदेश सरकार के साथ इस संबंध में ₹7200 करोड़ के निवेश का समझौता किया है। इन शहरों में आगरा, वाराणसी और अयोध्या सहित 30 प्रमुख शहर शामिल हैं। इससे यहां होटल मैनेजमेंट के 10 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी का अवसर मिलेगा।










Leave a Reply