अधीर रंजन ने राहुल को लेकर लिखा लोकसभा अध्यक्ष को पत्र
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। लेटर में अधीर ने राहुल गांधी के भाषण को ‘राष्ट्र के व्यापक हित’ में समग्र रूप से प्रकाशित करने का आग्रह किया है। राहुल ने संसद में पीएम मोदी और गौतम अडानी की फोटो दिखाते हुए दोनों के बीच संबंध होने की बात कही थी। साथ ही कुछ टिप्पणियां की थीं, जिन्हें सदन के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। इसी को लेकर अधीर ने ये पत्र लिखा है।










Leave a Reply