Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

१० फरवरी २०२३

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – फाल्गुन।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – पंचमी रात्रि शेष – ०५:३५ मि. तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – हस्त रात्रि – ०९:२९ मि. तक उपरांत चित्रा।
योग – धृति दिन – ०२:३६ मि. तक उपरांत शूल।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कन्या।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – धनिष्ठा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से – १२:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:३२ मि.।
सूर्यास्त – ०५:३६ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – रोगबाण समाप्ति दिन – ०२:५१ मि. पर।

कल विशेष – भद्रा पाताल लोक की एवं यायी जययोग रात्रि शेष – ०५:२६ मि. से,सर्वार्थ सिद्धि एवं रवियोग रात्रि – १०:०८ मि. से,मृत्युबाण दिन – ०१:५२ मि. से।

मेष राशि – आज दिन सामान्य रहेगा।मन विचलित रहेगा।धन का लाभ होगा।धर्म कार्य में वृद्धि होगी।राजकाज में विशेष सफलता संभव है।

वृष राशि – आज पराक्रम में वृद्धि होगी।परिजनों की समस्या रहेगी परन्तु निराकरण के बाद समय अच्छा होगा।अच्छे कार्य में धन खर्च होगा।भूमि-वाहन में सुख मिलेगा।

मिथुन राशि – आज दिन कम ठीक रहेगा।प्रतिदिन के कार्य अनियमित समय से होंगे।परिवार से खिन्नता हो सकती है।धन का व्यय और आंशिक लाभ मिलेगा।

कर्क राशि – आज कोई खुशखबरी मिलेगी।कारोबार से लाभ मिलेगा।राजकाज के कार्य में अच्छा परिणाम आयेगा।साझेदारी से लाभ होगा।

सिंह राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।अकस्मात व्यय होगा।शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।प्रतिष्ठा,यश,ख्याति की प्राप्ति होगी।समस्याओं का समाधान होगा।

कन्या राशि – आज धन का लाभ संभव है।किसी प्रियजन से मुलाकात होगी।पराक्रम एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।अधिकारियों से सम्बन्ध मधुर रहेगा।

तुला राशि – आज कारोबार में प्रगति होगी।कोई अच्छा समाचार मिलेगा।मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।राजकाज में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि – आज दिन अच्छा है।स्वास्थ्य लाभ होगा।अकस्मात व्यय होगा।यात्रा हो सकती है।पारिवारिक सुख मिलेगा।

धनु राशि – आज दिन बढ़िया है।धन का लाभ होगा।परिवार का सहयोग मिलेगा।संपत्ति पर धन खर्च होगा।शिक्षा का लाभ मिलेगा।

मकर राशि – आज दिन उत्तम है।घर में प्रसन्नता का समाचार मिलेगा।मन खुश रहेगा।राजकाज में उत्साह बनेगा।निर्माण कार्य में प्रगति होगी।

कुम्भ राशि – आज दिन ठीक है।दिनचर्या अच्छी रहेगी।मन प्रसन्न रहेगा।व्यय अधिक होगा।यात्रा संभव है।धन लाभ होगा।

मीन राशि – आज दिन अच्छा है।संतान से मन प्रसन्न रहेगा।कारोबार में धन लाभ होगा।अच्छी सूचना प्राप्त होगी।मित्रों का सहयोग मिलेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *