भारतीय किसान कल्याण संघ ने उप जिलाधिकारी बारा को सौंपा 5 सुत्रीय ज्ञापन
सी बी आई जांच कर हत्यारों को फांसी दी जाए —- सत्यम पांडेय
बारा, प्रयागराज। भारतीय किसान कल्याण संघ के यमुना पार प्रभारी सत्यम पांडेय ने अपनी टीम के साथ उप जिलाधिकारी बारा को ज्ञापन सौंपा, जिसमें भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय के पुत्र उत्कर्ष के हत्या की जांच सी बी आई से कराने की माग की। दुसरा किसानों के साथ उत्पीड़न रोकने की मांग। किसान सुरक्षा कानून बनाने की मांग सहित सभी विंदूओ पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की गई, बारा इकाई के किसान नेताओं ने अंत में यह कहा कि यदि अविलंब सी बी आई जांच नहीं होती तो पुरे जिले के किसान जिलाधिकारी को घेरने का काम करेंगे। जिसमे मुख्य रूप से यमुना पार प्रभारी सत्यम पांडेय एडवोकेट, जावेद अख्तर एडवोकेट, बब्लू पांडेय, अतुल केसरी,बंटी सोनी , बिहारी लाल भारतीय सहित दर्जनों किसानों ने हत्यारों को फांसी देने की बात कही।










Leave a Reply