देर से घर आने की पूछी वजह, पत्नी ने पति के चेहरे पर फेंक दिया तेजाब
कानपुर में एक पत्नी ने पति के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। बताया जा रहा है कि डब्बू गुप्ता (40) ने पत्नी से रात देर से घर लौटने की वजह पूछी तो पत्नी को गुस्सा आ गया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर महिला ने अपने पति के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से पति का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। डब्बू ने कलक्टरगंज थाने में पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।









Leave a Reply