Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

२९ जनवरी २०२३

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – माघ।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – रविवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – अष्टमी दिन – ०१:३९ मि. तक उपरांत नवमी।
नक्षत्र – भरणी रात्रि – १२:२९ मि. तक उपरांत कृत्तिका।
योग – शुभ रात्रि – ०३:२८ मि. तक उपरांत शुक्ल।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – श्रवण।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – सायं – ४०:३१ मि. से – ०६:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:४० मि.।
सूर्यास्त – ०५:२८ मि.।
व्रत – ‌भीष्म अष्टमी।
पर्व – भीष्म अष्टमी।

आज विशेष – भीष्माष्टमी आज भीष्म जी का श्राद्ध तर्पण आदि करने से संतान की प्राप्ति होती है,यायी जययोग दिन – ०१:३९ मि. से रात्रि – १२:२५ मि. तक,रवियोग रात्रि – १२:२५ मि. से।

कल विशेष – महानन्दा नवमी,गुप्त नवरात्र समाप्त,श्री हरसूब्रह्मदेव जयंती,शहीद दिवस,मोहनदास करमचंद गांधी स्मृति दिवस,सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – ०१:१७ मि. से,रवियोग पूरे दिन-रात।

नोट – यदि आप चाहते हैं कि यह पंचांग ऐसे ही अनवरत प्राप्त होता रहे तो कृपया नीचे लिखे नंबर पर मात्र -100/- गूगल पे/ फोन पे कर के स्क्रीन साट भेजें।
9956629515

मेष राशि – आज का दिन लाभदायी रहेगा।धन का निवेश करना लाभदायक होगा।नौकरी में प्रभाव में वृद्धि होगी।शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की रुचि रहेगी।सार्थक प्रयास सफल रहेगा।

वृष राशि – आज दिन अच्छा है।कार्यक्षेत्र में मन लगेगा।उच्च अधिकारी काम से प्रसन्न होंगे।स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।मित्रों से भेंट हो सकती है।

मिथुन राशि – आज धर्म-कर्म रुचि एवं मांगलिक कार्यों में भागीदारी हो सकती है।पूर्व निर्धारित कार्यों को पूरा करने के लिए सक्रिय रहना होगा।आर्थिक मामलों में दिन शुभ रहेगा।

कर्क राशि – आज सेहत का ध्यान रखें।सुस्ती के कारण काम बिगड़ सकता है।दिन को सामान्य रूप से बिताएं तथा हो सके तो नया काम टाल दें।वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

सिंह राशि – आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी।दिन आनंदपूर्वक बीतेगा।जीवनसाथी से तालमेल एवं सहयोग बना रहेगा।मित्रों और भरोसेमंद संबंधियों से विचार करके महत्वपूर्ण फैसला लें।विरोधी शांत रहेंगे।नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कन्या राशि – आज अधिक सक्रिय रहेंगे।अटके कार्यों को पूरा कर सकते हैं।परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।विरोधी शांत रहेंगे।कोई शुभ सूचना मिलने से प्रसन्न रहेंगे।पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित होगा।

तुला राशि – आज व्यवहार एवं विचारों में रचनात्मकता की झलक रहेगी।बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं।पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी।अधिकारी सहायक रहेंगे।

वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक नहीं है।वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा।प्रत्येक चुनौती का सामान साहस से कर पाएंगे।

धनु राशि – आज अनुकूल रहेगा।चिंता और परेशानी दूर होगी।उत्साह में वृद्धि होगी।जरूरत की चीजों पर धन खर्च हो सकता है।सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा।

मकर राशि – आज दिन शुभ है।आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है।कारोबार में धन का लाभ होगा।निवेश के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ राशि – आज का दिन अनुकूल रहेगा।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।कार्य में उत्साह बना रहेगा।अपने व्यवहार और विचारों से लाभ प्राप्त कर पाएंगे।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि – आज मानसिक रूप से बेचैन रह सकते हैं।स्वास्थ्य भी कुछ नरम रहेगा।आर्थिक मामलों में जोखिम ना लें।संतान पक्ष से खुशी मिलेगी।प्रेम संबंध में लाभ होगा।खर्च अधिक होगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – ९९५६६२९५१५
८३१८७५७८७१

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *