ब्रजराज काव्य कला संघ साहित्यिक मंच का हुआ लोकार्पण
प्रयागराज – वसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर मां त्रिवेणी के पवित्र गोदी में शिव शक्तिपीठ वृन्दावन धाम के माघ मेला शिविर प्रयागराज में पूज्य शंकराचार्य स्वामी रामदेवानन्द सरस्वती जी महाराज के कर कमलों द्वारा ब्रजराज काव्य कला संघ साहित्यिक मंच की स्थापना करके लोकार्पण किया गया।
संस्थापिका एवं अध्यक्ष रीतू पांडेय “त्रिधा” एवं ब्रजेश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार पूर्वक मां भगवती सरस्वती का व गुरु पूजन करके देश के कोने कोने से पधारे साहित्यिक महानुभावों एवं मातृ शक्तियों के उपस्थिति में पूज्य महाराज जी के द्वारा लोकार्पण करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति,संस्कार एवं साहित्यिक विधाओं को संजोने हेतु इस पावन ब्रजराज काव्य कला संघ की आधारशिला रखी जा रही है।
पूज्य रामदेवानन्द महाराज ने अपने आशिर्वचनों से समारोह को अभिसिंचित किया तथा उपस्थित कवि एवं कवित्रियों ने भी अपनी कविताओं को प्रस्तुत किया तथा उपस्थित विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र,सम्मान पत्र,पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राधा श्रीशर्मा,पवनेश मिश्र,आचार्य रत्नेश तिवारी,आशा शुक्ला,आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”,सुषमा श्रीवास्तव,डॉ ममता शर्मा,सुशील शैली,रजनी कटारे,आशा झा,शशिभूषण मिश्र,अर्चित सावर्णी,अर्पिता तरमाली,डॉ श्री राम मिश्रा,डॉ एच एल पासी,संतोष पांडेय,कु.दामिनी,शुभ्रांशु पांडेय आदि उपस्थित रहे।










Leave a Reply