नकल करने पर संपत्ति होगी कुर्क, अगले 10 साल के लिए बैन
उत्तराखंड सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल और फर्जीवाड़े को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अगर कोई परीक्षाओं में नकल करते पाया गया तो उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। इसके साथ ही अभ्यर्थी अगले 10 साल तक किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल व फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने यह कड़े कदम उठाए हैं।










Leave a Reply