निजी स्कूल में दो बहनों के पढ़ने पर एक की फीस भरेगी UP सरकार
UP में निजी स्कूलों में दो बहनों के पढ़ने पर एक की फीस राज्य सरकार भरेगी। कुछ समय पहले CM ने कहा था कि अगर किसी स्कूल में दो सगी बहनें पढ़ती हैं तो एक की फीस माफ करने के लिए उस स्कूल के प्रबंधन से अनुरोध किया जाए। प्रबंधन स्तर से ऐसा नहीं होने पर एक बहन की फीस राज्य सरकार भरेगी। इस प्रस्ताव को अगले साल के बजट में शामिल करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव भेज दिया है।










Leave a Reply