बीते सोमवार को मांची थाना क्षेत्र के पल्हारी गांव के पास घाघर नदी में मिले शव की पहचान विकास कुमार वर्मा (35) पुत्र स्व रामनारायण वर्मा निवासी कस्बा रामगढ़ थाना पन्नूगंज हो गई है परिजनों ने बताया कि 12 जनवरी से ही विकास घर से लापता था वह घर में इस बात की चर्चा कर रहा था कि वह बाहर काम करने जाएंगा परिजन यही सोच रहें थे कि वह काम करने चला गया है अचानक बीते सोमवार की शाम शव मिलने की सूचना मिली तो परिजन जिला अस्पताल जाकर देखा तो स्तब्ध रह गए वह विकास ही था परिवार में तीन भाई थे एक भाई मोहन वर्मा की मौत कुछ वर्ष पूर्व सड़क दुघर्टना में हो गई थी यह सबसे छोटा था बड़ा भाई अमीत वर्मा और बूढ़ी मां ही घर में है मौत की सूचना मिलते ही मां अवाक रह गई और बेसुध हो गई









Leave a Reply