कल्पकथा साहित्य संस्था का वार्षिकोत्सव वसंत पंचमी को
“माघमेला प्रयागराज में 26 जनवरी को मनाया जायेगा”
“स्थान उमा शक्तिपीठ वृन्दावन धाम गंगोली शिवाला मार्ग पुल नंबर 4 प्रयागराज”
प्रयागराज – कल्पकथा साहित्य संस्था का एक वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिकोत्सव समारोह 26 जनवरी वसंत पंचमी के दिन उमा शक्तिपीठ वृन्दावन धाम के माघ मेला शिविर गंगोली शिवाला मार्ग पुल नंबर 4 प्रयागराज में कल्पकथा साहित्य संस्था एवं उमा शक्तिपीठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है जिसमें संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित भारत वर्ष के गणमान्य कवि तथा कवियित्रियों का समागम हो रहा है।संस्था की संस्थापिका रेखा राधा शर्मा,पवनेश मिश्र तथा कार्यक्रम के प्रायोजक ब्रजेश पांडेय,ऋतु पांडेय त्रिधा सहित प्रमुख लोगों का आगमन शिविर में हो गया है और कार्यक्रम की तैयारी जोरों से चल रही है।
यह जानकारी संस्था के सदस्य एवं काव्यपाठ हेतु आमंत्रित प्रयागराज के कवि आचार्य धीरज द्विवेदी याज्ञिक ने दी।










Leave a Reply