Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

२३ जनवरी २०२३

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – माघ।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – सोमवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – द्वितीया रात्रि – ०१:१२ मि. तक उपरांत तृतीया।
नक्षत्र – धनिष्ठा रात्रि शेष – ०४:१७ मि. तक उपरांत शतभिषा।
योग – सिद्धि प्रातः – ०८:२८ मि. तक उपरांत व्यतिपात।
पंचक – सायं – ०५:०३ मि. से प्रारंभ है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मकर सायं – ०५:०३ मि. तक उपरांत कुंभ।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – अभिजित।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – प्रातः – ०७:३१ मि. से – ०९:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:४३ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२५ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जन्मदिवस,पंचक प्रारंभ सायं – ०५:०३ मि. से,रवियोग भोर – ०४:१७ मि. से,यायी जययोग रात्रि – १०:११ से भोर – ०४:१७ मि. तक।

कल विशेष – श्रवण नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि – ०९:२४ मि. से,मृत्युबाण रात्रि – ०९:२४ मि. से,रवियोग रात्रि – ०९:२४ मि. तक,स्थायी जय एवं रवियोग रात्रि – ०२:५० मि.मंगल व जया के संयोग से सिद्ध योग रात्रि – ०८:०० मि. तक।

मेष राशि – आज अतिथियों से घर भरा रहेगा। कारोबार और परिवार में सामंजस्य बनाकर चलें। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। आवश्यकता से अधिक उदारता दिन बिगाड़ सकता है।

वृष राशि – आज दिन का प्रारम्भ नए संकल्पों से होगा। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने क्रोध पर काबू रखें।

मिथुन राशि – आज सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें जो प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा करे। प्यार की कमी महसूस हो सकती है।

कर्क राशि – आज दिन की शुरुआत में आपका स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी सम्भावना है सतर्क रहें। व्यय वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। किसी प्रिय की की कमी मन को दुखी बना सकती है।

सिंह राशि – आज अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। तबादला हो सकता है जो चिंताजनक रहेगा।

कन्या राशि – आज परिजनों का स्वास्थ्य नरम रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को गति मिलेगी। विचारों की भरमार मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। किसी भी कार्य में सोच-समझकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। यात्रा को स्थगित रखें।

तुला राशि – आज पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। राजकीय सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। समय से भोजन और पर्याप्त नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि – आज किसी बड़े कार्य की रूपरेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कार्यभार कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे।

धनु राशि – आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। किसी के प्रति अत्यधिक आकर्षण अनुभव करेंगे। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

मकर राशि – आज उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएंगे। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे।

कुम्भ राशि – आज कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे।किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें अन्यथा उलझ सकते हैं। परिवार को समय देने से आनंद मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी।प्रेम में सफलता मिलेगी।

मीन राशि – आज एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे इसका ध्यान रखें। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती हैं।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-९९५६६२९५१५
८३१८७५७८७१

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *