Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

२२ जनवरी २०२३

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – माघ।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – रविवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – प्रतिपदा रात्रि – १२:३१ मि. तक उपरांत द्वितीया।
नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा प्रातः – ०७:३४ मि. तक उपरांत श्रवण।
योग – वज्र रात्रि – ११:३९ मि. तक उपरांत सिद्धि।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मकर।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – अभिजित।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – सायं – ०४:३१ मि. से – ०६:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:४३ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२५ मि.।
व्रत – गुप्त नवरात्र।
पर्व – गुप्त नवरात्र प्रारंभ।

आज विशेष – गुप्त नवरात्र प्रारंभ,स्वामी वल्लभाचार्य जयंती,सर्वार्थ सिद्धि एवं यायी जययोग प्रातः – ०७:३४ मि. तक।

कल विशेष – नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जन्मदिवस,पंचक प्रारंभ सायं – ०५:०३ मि. से,रवियोग भोर – ०४:१७ मि. से,यायी जययोग रात्रि – १०:११ से भोर – ०४:१७ मि. तक।

मेष राशि – आज दिन उत्तम है।सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।नई आर्थिक नीति बनेगी।शुभ कार्यों में वृद्धि होगी।भाग्य की अनुकूलता रहेगी।नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।व्यवसाय ठीक चलेगा।पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी।

वृष राशि – आज दिन कम ठीक है।कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है परन्तु सुलझ जाएगा।पुराना रोग उभर सकता है।कर्ज लेना पड़ सकता है।तनाव रहेगा परंतु क्रोध न करें।स्व विवेक से कार्य करें।

मिथुन राशि – आज दिन अच्छा है।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।रुका हुआ धन मिल सकता है।कोई बड़े काम की योजना बनेगी।लाभ में वृद्धि होगी।शत्रुओं में कमी होगी।प्रसन्नता रहेगी और भाग्य की अनुकूलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि – आज दिन ठीक नहीं है।किसी के व्यवहार से स्व‍ाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।कीमती वस्तु खोने से तनाव रहेगा।स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है।जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

सिंह राशि – आज आय में वृद्धि के योग हैं।व्यापार लाभदायक रहेगा।अच्छी खबर मिलेगी एवं प्रसन्नता रहेगी।परिवार से सहयोग मिलेगा।काम से संतुष्टि होगी परन्तु शीघ्रता न करें।

कन्या राशि – आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।थोड़े प्रयास से ही रुके काम बनेंगे।कार्य की प्रशंसा होगी।व्यवसाय लाभदायक रहेगा।आय में वृद्धि होगी।जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

तुला राशि – आज दिन ठीक है।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।आय में वृद्धि होगी।भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी।लाभ में वृद्धि तथा समस्या का निराकरण होगा। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक राशि – आज दिन उत्तम है।संपत्ति के बड़े लाभ दे सकते हैं।बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी।ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहें।घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि – आज वाणी पर नियंत्रण रखें।किसी से भी हंसी-मजाक न करें।शत्रुओं का पराभव रहेगा।राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी।व्यापारिक मतभेद दूर होंगे तथा लाभ में वृद्धि होगी।

मकर राशि – आज दिन ठीक नहीं है।वाहन,मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।स्वयं निर्णय लें किसी की बातों पर अधिक भरोसा न करें।आय में निश्चितता रहेगी व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ राशि – आज बौद्धिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।अध्ययन में मन लगेगा।कोई काम बनने से प्रसन्नता रहेगी।किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

मीन राशि – आज आय में वृद्धि का योग है।पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।निर्णय लेने की क्षमता घट सकती है।धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं विरोध हो सकता है अतः सावधान रहें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र-९९५६६२९५१५
८३१८७५७८७१

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *