Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

२१ जनवरी २०२३

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – माघ।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शनिवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – अमावस्या प्रातः – ०२:५३ मि. तक उपरांत प्रतिपदा।
नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा दिन – ०९:१४ मि. तक उपरांत उत्तराषाढ़ा।
योग – हर्षण दिन – ०२:५० मि. तक उपरांत वज्र।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – धनु दिन – ०२:४८ मि. तक उपरांत मकर।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा दिन – ०३:५६ मि. तक उपरांत अभिजित।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – दिन – ११:२४ मि. से १२:२६ मि. तक है।
राहुकाल – दिन – ०९:०१ मि. से – १०:३१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:४४ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२४ मि.।
व्रत – मौनी व शनैश्चरी अमावस्या।
पर्व – मौनी अमावस्या।

आज विशेष – मौनी अमावस्या,शनैश्चरी अमावस्या,स्नान,दान श्राद्ध आदि की अमावस्या,आज मौन व्रत धारण कर स्नान,दान,पूजा आदि करना चाहिए,आज प्रयाग में एवं पश्चिम वाहिनी गंगा में स्नान का अधिक महत्व है,शनि ग्रह शांति हेतु उत्तम दिन,द्वापरयुगादि,मन्वादि,त्रिवेणी अमावस्या,राष्ट्रीय माघमास आरंभ,यायी जययोग रात्रि – ०२:५३ मि. से,अभिजित नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश दिन – ०३:०५ मि. पर।

कल विषेश – गुप्त नवरात्र प्रारंभ,स्वामी वल्लभाचार्य जयंती,सर्वार्थ सिद्धि एवं यायी जययोग प्रातः – ०७:३४ मि. तक।

मेष राशि – आज दिन ठीक है परन्तु समय का ध्यान रखें।संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा।वाहन सुख संभव है।मन में प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि – आज दिन सामान्य है।माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।किसी के बहकावे में ना आएं निज संबंधों बचाकर रखे।कहीं चोट लग सकती है।धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।

मिथुन राशि – आज दिन ठीक नहीं है।सहयोगियों का साथ नहीं मिलेगा।बीमारी में खर्च होगा।किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है।आजीविका के क्षेत्र में भी परेशानी हो सकती है।मेहनत का फल न मिलने से क्रोध व दु:ख होगा।

कर्क राशि – आज निज स्वभाव में परिवर्तन लाना आवश्यक है।कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी।पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे।कलह व हानि संभव है।

सिंह राशि – आज स्वयं के बुद्धि विवेक से निर्णय करें तथा समय रहते आवश्यक कार्य पूरे करें।निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें।जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं।जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।

कन्या राशि – आज सभी कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा।अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे।कार्य की अधिकता रहेगी।संतान की उन्नति से खुश होंगे।शुभ समाचार मिल सकता है।लाभ होगा।

तुला राशि – आज कार्यक्षमता में वृद्धि होगी परन्तु जीवनशैली में परिवर्तन लाएं।आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे।पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।धन प्राप्ति सुगम होगी।प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि – आज समय ठीक नहीं है।आप के विरोधी सक्रिय रहेंगे।भवन भूमि का विवाद संभव है।व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। स्वयं के विवेक से कार्य करें।

धनु राशि – आज समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें।पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होगा।पारिवारिक तनाव रहेगा।परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी।बड़े खर्च सामने आएंगे।

मकर राशि – आज अधिक व्यस्तता के कारण सेहत पर असर पड़ेगा।जीवनसाथी से नम्रता से बात करें अन्यथा मामला उलझ सकता है।यात्रा के योग हैं।लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।चिंता व तनाव का वातावरण रहेगा।

कुम्भ राशि – आज सेहत को नजरअंदाज न करें।आनावाश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।अतिथियों का आगमन होगा।रुके हुए कार्य अच्छे संपर्कों से पूरे होंगे।यात्रा सफल रहेगी।उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन राशि – आज शीघ्रता में किये फैसलों से नुकसान हो सकता है।धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे।व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी जो लाभान्वित करेगी।कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – ९९५६६२९५१५
८३१८७५७८७१

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *