बिना तलाक के दूसरी बीवी से निकाह करने पर दर्ज हुआ मुकदमा
कौशांबी करारी थाना क्षेत्र के गुवारा तैयब पुर निवासी गुलाम रसूल उर्फ साकिब पुत्र रहीम बक्स ने पहली बीवी को तलाक दिए बिना दूसरा निकाह कर लिया है इस बात की जानकारी गुलाम रसूल की पहली बीवी को हुई जिस पर वह शिकायती पत्र लेकर करारी थाना पहुंची पुलिस ने पहली बीवी की तहरीर पर गुलाम रसूल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है
जानकारी के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के गुवारा तैयब पुर निवासी गुलाम रसूल उर्फ साकिब पुत्र रहीम बक्स का निकाह इसी थाना क्षेत्र के पारा हसनपुर निवासी सकीना बानो पुत्री बब्बू के साथ 6 वर्षों पूर्व हुई थी एक सप्ताह पूर्व सकीना बानो को उसके पति गुलाम रसूल और सास ने मारपीट कर घर से भगा दिया और सकीना बानो के घर से जाते ही गुलाम रसूल ने पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावा निवासी अनम पुत्री अमीन के साथ निकाह कर लिया है जैसे ही मामले की जानकारी सकीना बानो को हुई उसने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की सकीना की तहरीर पर करारी पुलिस ने आरोपी गुलाम रसूल और उसकी अम्मी राहमतुन निशा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है
पत्रकार ,अरविंद कुमार मौर्य
करारी जनपद कौशाम्बी
☎️,9554978900









Leave a Reply