Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कानपुर में बढ़ा ई-बसों का किराया

कानपुर में बढ़ा ई-बसों का किराया

कानपुर में ई-बसों का किराया बढ़ गया है। मौजूदा किराए से घाटा होने को लेकर नगरीय विकास निदेशालय ने यह फैसला लिया है। निदेशालय के निर्देश पर सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी प्रबंधन ने आज से ही नई दरें लागू कर दी हैं। अब एसी ई-बसों का न्यूनतम किराया 6 रुपए से बढ़ाकर 11 रुपए कर दिया गया है। अफसरों के मुताबिक ई-बसों के संचालन में एक किलोमीटर पर 70 रुपए खर्च हो रहे हैं, जबकि आमदनी 20 रुपए हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *