यूपी में अगले 3 दिन शीतलहर को लेकर अलर्ट
यूपी में शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने आज से अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 18 से 20 जनवरी के बीच तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। आज राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। IMD के मुताबिक, अगले तीन दिन गलन भरी सर्दी से निजात की कोई उम्मीद नहीं है। बल्कि सर्दी और बढ़ सकती है। 25 जनवरी के बाद ठंड से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।










Leave a Reply