मकर संक्रांति पर प्रयागराज से 2800 बसें चलेंगी मकर संक्रांति पर माघ मेला में स्नान के लिए आने-जाने के लिए परिवहन निगम ने 2800 बसों का इंतजाम किया है। 200 बसें रिजर्व रहेंगी। यूपी रोजवेज के चार मेलाधिकारी व्यवस्था की निगरानी करेंगे। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एम के त्रिवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए हर रूट पर बसों का संचालन होगा। भीड़ अधिक होने पर हर 15 मिनट पर बसें रवाना की जाएंगी।












Leave a Reply