विधवा की जमीन पर निर्माण करने से परिवार वाले डाल रहे अवरोध
करारी कौशांबी मंझनपुर तहसील के करारी थाना अंतर्गत रॉक्सवारा गांव के मजरा कटरा गांव सभा में शब्बीर अहमद की 20 वर्षों पहले लगभग मौत हो गई थी शब्बीर अहमद की मौत के बाद उनकी विधवा पत्नी सरवरी बानो गरीबी के दिन काट रही थी पति के मौत के बाद देखरेख के अभाव में उनका पैतृक आवास खंडहर में तब्दील हो गया तमाम प्रयास के बाद विधवा महिला को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ जब महिला अपने पति के पैतृक आवास पर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराने लगी तो उनके परिवार के ही मुन्ना के बेटे मुजीब वहीब रहीस तथा हमीद हनीफ विधवा महिला के प्रधानमंत्री आवास को नहीं बनने दे रहे हैं परिजनों से पीड़ित विधवा महिला करारी थाना पुलिस की चौखट पर पहुंची है और फरियाद कर न्याय की गुहार लगाई है
पत्रकार ,अरविंद कुमार मौर्य
करारी जनपद कौशाम्बी
☎️,9554978900









Leave a Reply