मकर संक्रांति के पर्व पर प्रभास गिरि पर लगता है विशाल मेला
पड़ोसी जनपद चित्रकूट प्रतापगढ़ फतेहपुर प्रयागराज आदि जनपद के लाखों लोग प्रभास गिरि में लगने वाले मेला को देखने पहुंचते हैं
करारी कौशाम्बी जिले के दक्षिणी छोर में यमुना नदी के किनारे स्थित पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रभास गिरी पर्वत में मकर संक्रांति के दिन विशाल मेले का आयोजन सैकड़ों वर्षों से हो रहा है परंपरागत इस मेले के आयोजन में लाखों ग्रामीण मेला देखने पहुंचते हैं प्रशासन ने मेले की तैयारी पूरी कर ली है सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं
मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को लगने वाले मेले में दूर-दूर के व्यापारी अपनी दुकानें लगाते हैं खाने-पीने से लेकर झूले और मनोरंजन के साधन मेले में पहुंचते है जिले के पड़ोसी जनपद चित्रकूट प्रतापगढ़ फतेहपुर प्रयागराज आदि जनपद के लाखों लोग प्रभास गिरि में लगने वाले मेला को देखने पहुंचते हैं मेला में सुप्रसिद्ध लाठी चकरी जात लोणवा खाने-पीने सिंगार सामग्री आदि की दुकानें लगाई जाती है जहां हजारो महिलाएं पुरुष खरीदारी करते है प्रभास गिरी पर्वत पर लगने वाले कौशांबी जिले का यह मेला ऐतिहासिक है।मकर संक्रांति के महत्व को इस प्रकार भी समझा जा सकता है कि पितामह भीष्म ने अपने प्राण त्यागने के लिए मकर संक्रांति के दिन को चुना था।
पश्चिम शरीरा इस्पेक्टर रमेश पटेल का कहना है कि मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए उसके लिए लगातार पुलिस बल के साथ वह मेला क्षेत्र में पैदल गस्त कर रहे है। प्रभास गिरी में लगने वाले मेले की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र में पुलिस बल को जोन में बाटा है इस्पेक्टर रमेश पटेल का कहना है कि मेले में अव्यवस्था फैलाने वाले के ऊपर कठोर कार्यवाही की जाएगी
पत्रकार ,अरविंद कुमार मौर्य
करारी जनपद कौशाम्बी
☎️,9554978900










Leave a Reply