Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

महर्षि महेश योगी का 106व जन्मदिन अरैल स्थित महर्षि वैदिक आश्रम संगम अरैल तट पर “महर्षि ज्ञानयुग दिवस” के रूप में मनाया गयाl

महर्षि महेश योगी का 106व जन्मदिन अरैल स्थित महर्षि वैदिक आश्रम संगम अरैल तट पर “महर्षि ज्ञानयुग दिवस” के रूप में मनाया गयाl

नैनी प्रयागराज/महर्षि महेश योगी का 106व जन्मदिन अरैल स्थित महर्षि वैदिक आश्रम संगम अरैल तट पर “महर्षि ज्ञानयुग दिवस” के रूप में मनाया गयाl इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी मुख्यअतिथि के रुप में उपस्थित रहे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि
महर्षि जैसे भारत में 10 संत महापुरुष हो जाएं तो हमारी भारतीय संस्कृति,सभ्यता व सनातन धर्म का पूरे विश्व में भारत का डंका बजेगा जिस तरह महर्षि महेश योगी ने विश्व में वैदिक पाठ,भावातीत ध्यान का ज्ञान देकर पूरे विश्व में सनातन धर्म की अलख जगाईlआश्रम प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने कहा की महर्षि के बताए हुए भावातीत ध्यान से सभी कष्टों से छुटकारा मिल सकता हैl आश्रम प्रभारी बसंत दास ने महर्षि के दिखाए हुए पद चिन्हों पर चलकर
इंसान अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता हैl विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने महर्षि के चित्र पर माल्यार्पण करके जन्मदिन के अवसर पर संस्थानों को सेवा भाव से धर्म-कर्म के कार्य बड़ी ही निष्ठा पूर्वक कर महर्षि के शेष बचे हुए सपनों को संस्थान साकार करें इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव ,मंदिर प्रभारी विनय कुमार पांडे,आचार्य अरुण कुमार त्रिवेदी,डॉ जेपी श्रीवास्तव,राम कुमार व्यास,राकेश श्रीवास्तव,द्वारका तिवारी,उमा चरण,जितेंद्र कुमार दास ,संचालन वरिष्ठ भागवताचार्य भूपेंद्र मिश्रा,प्रभारी सुनील श्रीवास्तव,
आश्रम प्रभारी बसंत दास ने संयुक्त रूप से अतिथियों का स्वागत कियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *