Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

१५ जनवरी रविवार को है मकर संक्रान्ति

१५ जनवरी रविवार को है मकर संक्रान्ति

प्रत्येक वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी शासन एवं कई कैलेंडरों में मकर संक्रांति को १४ जनवरी शनिवार को दर्शाया गया है तथा कहीं किसी में १५ जनवरी रविवार बताया गया है जिससे आम जनमानस में इस पर्व को लेकर संशय बना हुआ है नेट पर हिन्दू कलेंडर में भी यही दिन बताया गया है परन्तु १४ जनवरी 2023 दिन शनिवार को सूर्य मकर राशि में रात्रि – ०२:५७ मि. पर प्रवेश कर रहा है
ज्योतिष शास्त्र अनुसार यदि संक्रांति अर्द्ध रात्रि या उसके बाद हो तो संक्रांति जनित पुण्य काल दूसरे दिन ही मनाना चाहिए अतः उदया तिथि अनुसार मकर संक्रांति का पुण्यकाल १५ जनवरी रविवार को प्रातःकाल सूर्योदय से प्रारंभ होकर सायंकाल सूर्यास्त तक मान्य है अतः १५ जनवरी दिन रविवार को ही संक्रांति जनित पुण्य काल स्नान,दान,जप,पूजा,पाठ आदि करना प्रशस्त है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *