Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

किसान पुत्र उत्कर्ष की हत्या का एफ आई आर करने में देर क्यों कर रही करछना पुलिस।

किसान पुत्र उत्कर्ष की हत्या का एफ आई आर करने में देर क्यों कर रही करछना पुलिस।

भारतीय किसान कल्याण संघ ने 13 जनवरी को पुलिस कमिश्नर प्रयागराज को घेरने की दी चेतावनी।

प्रयागराज। भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय के इकलौते पुत्र उत्कर्ष की मौत 31 दिसंबर को गधियाव मे हुई, परिजनों ने थाना करछना को लिखित शिकायत दर्ज कराई पर दुर्भाग्य है कि एक सप्ताह के पश्चात भी न तो एफ आई आर हुआ न ही किसी प्रकार की जांच हुई।आखिर प्रशासन मौन क्यो है।जबकि स्थानीय गणमान्य नागरिक, क्षेत्रीय जनता , विधायक , सांसद, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, भारतीय किसान कल्याण संघ सहित तमाम लोगों ने प्रशासन से कार्यवाही करने की मांग की है।पर प्रशासन पर कोई असर नहीं। आज भारतीय किसान कल्याण संघ की एक बैठक केन्द्रीय कार्यालय प्रयागराज में की गई जिसमें सभी किसानों ने शोक सभा कर आत्मा को शांति व परिवार को दुख से उबरने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तत्काल जांच नहीं हुई तो भारतीय किसान कल्याण संघ 13 जनवरी को पुलिस कमिश्नर प्रयागराज को घेरने का काम करेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह जी ने भी प्रशासन के कार्यवाही न करने पर शंका जताया है संघ के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कार्तिकेय मिश्रा जी ने कहा कि प्रशासन मौन रहकर हत्यारों का मनोबल बढ़ा रही है।शोक सभा में संघ के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व न्यायमूर्ति कैप्टन डी पी एन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा,शंकरगढ़ से प्रदेश कोषाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी,, चन्द्र मौली त्रिपाठी, प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी, यमुना पार प्रभारी जारी से सत्यम पांडेय,चाका ब्लाक अध्यक्ष मदन द्विवेदी, जनार्दन सिंह, सहित सभी किसानों ने तत्काल कार्यवाही न होने पर 13 जनवरी को पुलिस कमिश्नर प्रयागराज को घेरने की बात कही।वही परिवार हत्यारों को सजा देने की मांग कर रहा है।संघ के, वाराणसी, चित्रकूट प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में शोक सभा कर किसान पुत्र उत्कर्ष की आत्मा को शांति प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *