Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

जोशीमठ के बाद अलीगढ़ के कई घरों में दरारें

जोशीमठ के बाद अलीगढ़ के कई घरों में दरारें

अलीगढ़ के कई घरों में दरारें आई हैं। मकान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड के जोशीमठ की तरह ही यहां के स्थानीय लोगों में भी दहशत है। अलीगढ़ नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा कि हम अपनी टीम भेजेंगे। जांच की जाएगी कि ऐसा क्यों हो रहा है? स्थानीय लोगों के अनुसार, सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई थी, जो अब लीक हो रही है। इसी से दरारें आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *