करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत
फिरोजाबाद के फरिहा इलाके में किसान सुरेंद्र (55) की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आवारा जानवरों से बचाव के लिए किसान ने खेतों के मेड़ पर बिजली का तार लगाया था। रात के अंधेरे में किसान को बिजली का तार नजर नहीं आया। जिसकी वजह से वह करंट की चपेट में आ गया। सुबह खेत में ग्रामीणों को उसका शव तार से लिपटा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।










Leave a Reply