8वीं के छात्र ने चाकू की नोक पर भरी 6ठी की छात्रा की मांग
एकतरफा प्यार में युवक-युवतियों की कई हरकतों के बारे में सबने सुना होगा, लेकिन UP में एक छात्र की हरकत ने सबको चौंका दिया है। महराजगंज जिले में 8वीं के छात्र ने चाकू की नोक पर 6ठी की छात्रा की मांग में सिंदूर भर दिया। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। छात्र की हरकतों से तंग आकर बच्ची के परिजनों ने उसका स्कूल बदल दिया था। इससे नाराज छात्र ने लड़की के घर पहुंचकर गले पर चाकू रखा और मांग भर दी।










Leave a Reply