उत्तर प्रदेश में महंगी होगी बिजली
बिजली कंपनियों ने 2023-24 के लिए ARR व टैरिफ प्रस्ताव आज नियामक आयोग में दाखिल कर दिया। आयोग इसका परीक्षण कर इसे स्वीकार करने या न करने का निर्णय लेगा। बिजली कंपनियों के प्रस्ताव में सभी श्रेणियों की बिजली दरों में कुल 15.85% बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। सबसे ज्यादा 18 से 23% की वृद्धि घरेलू श्रेणी में है। जबकि उद्योगों के लिए 16, वाणिज्यिक के लिए 12 व कृषि के लिए 10-12% की वृद्धि प्रस्तावित है।









Leave a Reply