Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कालोनी की बिजली काटे जाने से नाराज महिलाओ ने पावर हाउस का किया घेराव

कालोनी की बिजली काटे जाने से नाराज महिलाओ ने पावर हाउस का किया घेराव

आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लेटकर किया सड़क जाम

कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर कांशीराम कालोनी की बिजली कनेक्शन काटे जाने से आक्रोशित महिलाओं ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर दिया,सैकड़ो महिलाओं ने किन्नरों के साथ पहुंच कर पावर हाउस पर जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी की,महिलाओ के प्रदर्शन को देखकर पावर हाउस को छोड़कर जेई और कर्मचारी भाग निकले।आक्रोशित महिलाओ ने सड़क पर लेटकर सड़क को जाम कर दिया,महिलाओ के प्रदर्शन की सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंच गई और महिलाओ को समझाने का प्रयास किया।

कांशीराम कालोनी की बिजली का बिल बकाया होने पर कर्मचारियों ने बिजली का कनेक्शन लगभग 15 दिन पहले काट दिया था।जिसे जोड़ा नही गया था,भीषण ठंड में लोग परेशान हुए तो पावर हाउस पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित महिलाए किन्नरों के साथ पहुंची और जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।

पत्रकार ,अरविंद कुमार मौर्य
करारी जनपद कौशाम्बी
☎️,9554978900

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *