Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

पाकिस्तानी सीमा पर रडार युक्त ड्रोन तैनात

पाकिस्तानी सीमा पर रडार युक्त ड्रोन तैनात

भारत-पाकिस्तान सीमा पर जम्मू क्षेत्र में BSF ने रडार युक्त ड्रोन तैनात किए हैं। इनसे आतंकवादियों की तरफ से घुसपैठ करने में इस्तेमाल की जाने वाली सुरंगों का पता लगाया जा सकेगा। रविवार को सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी साझा की। दरअसल BSF ने पिछले 3 सालों में सीमा पर 5 सुरंगों का पता लगाया है। इन सुरंगो का इस्तेमाल घुसपैठ के साथ मादक पदार्थों, हथियार और गोला-बारूद की तस्करी में किया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *