आज वाराणसी पहुंचेगा गंगा विलास क्रूज
गंगा विलास क्रूज आज वाराणसी पहुंचेगा। 8 जनवरी को ही क्रूज वाराणसी पहुंचने वाला था, लेकिन घने कोहरे की वजह से आज पहुंचेगा। पर्यटकों के स्वागत की भव्य तैयारी की गई है। काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती के साथ ही सैलानी काशी की गलियों का भी भ्रमण करेंगे। इसके बाद PM मोदी क्रूज को 13 जनवरी को वाराणसी से असम के डिब्रूगढ़ तक 3200 किलोमीटर की यात्रा पर रवाना करेंगे।










Leave a Reply