गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
कौशाम्बी जनपद में अपराध तथा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सैनी पुलिस बल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त शिवम पुत्र स्व. रामभवन निवासी चकिया थाना सैनी को चकिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त शिवम उपरोक्त के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गये रूपये व सामान (26 हजार 600 रूपये नगद व जेवरात गहने) बरामद किया गया तथा पूछताछ के दौरान अभियुक्त शिवम द्वारा अपने साथी बलराम पटेल पुत्र मंगल निवासी रसपालपुर थाना किशनपुर जिला फतेहपुर के साथ दीवाल फांदकर आटे की चक्की में घुसकर चोरी करने की बात स्वीकार की गयी है तथा अभियुक्त शिवम की निशादेही पर अन्य अभियुक्त बलराम पटेल उपरोक को लगभग 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ मजार तिराहा गनपा के पास से गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तो को न्यायालय भेज दिया है
इसी प्रकार थाना महेवाघाट पुलिस बल द्वारा रात्रिगस्त/वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त अनिल सिंह पुत्र शारदा सिंह निवासी मुबारकपुर थाना महेवाघाट को साहपुर पावर हाउस के पास से 500 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है
पत्रकार ,अरविंद कुमार मौर्य
करारी जनपद कौशाम्बी
☎️,9554978900









Leave a Reply