जोशीमठ भू-धंसान संकट: ISRO लेगा तस्वीरें उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसान की घटनाएं मुसीबत बन गई हैं। इलाके के 500 से ज्यादा घरों में दरारें आ गई हैं, जमीन फटने लगी है और सड़कें धंस रही हैं। डेंजर जोन को खाली कराया जा रहा है। गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार ने जानकारी दी है कि जोशीमठ की तस्वीरें ISRO लेगा। एक-दो दिन में ISRO के फोटो जारी करने के बाद ही भू-धंसान की वजह के बारे में सटीक जानकारी मिल पाएगी।










Leave a Reply