माफिया अतीक अहमद की पत्नी ने थामा BSP
का दामन
अहमदाबाद की जेल में बंद माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी BSP में शामिल हो गई हैं। पार्टी के पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार ने शाइस्ता परवीन को BSP की सदस्यता दिलाई। शाइस्ता परवीन के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी का दामन थामा। शाइस्ता ने बताया कि वह सदस्यता लेने के बाद BSP सुप्रीमो मायावती से मिलने लखनऊ जाएंगी।










Leave a Reply