अमित शाह ने दिल्ली कंझावला केस की मांगी रिपोर्ट
31 दिसंबर की रात दिल्ली में हुए कंझावला एक्सीडेंट केस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को तुरंत विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजे दिल्ली पुलिस इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। बता दें कि शनिवार को अंजलि अपनी सहेली के साथ स्कूटी से पार्टी कर लौट रही थी। तभी कार सवार 5 युवकों ने उसे टक्कर मार दी। वह कार के नीचे फंस गई और 13 km तक घिसटती रही ।










Leave a Reply