आप खून-पसीने से तरबतर रास्ते पर चले हैं: हासन
कांग्रेस जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने आज एक्टर कमल हासन के साथ भारत के मौजूदा हालात को लेकर बात की। राहुल ने पूछा कि देश में जो चल रहा है उस बारे में आप क्या सोचते हैं। इस पर हासन ने कहा ‘मुझे लगा कि आज जो हो रहा है, उसके बारे में बोलना मेरा फर्ज है। यह 2800 किमी कुछ भी नहीं है। आप खून-पसीने से तरबतर रास्ते पर चले हैं।’ इस दौरान राहुल ने कमल को पानी पीते हुए बाघ का फोटो गिफ्ट किया।










Leave a Reply