नववर्ष पर बच्चों ने मंदिर निर्माण हेतु दिया दान
प्रयागराज प्रतापपुर – नववर्ष 2023 के आगमन की खुशी में प्रतापपुर के गहरपुर खखैचा के निवासी पांच बच्चों यज्ञदत्त द्विवेदी,शिवदत्त द्विवेदी,कृष्णदत्त द्विवेदी पुत्रगण आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक” एवं विष्णुदत्त द्विवेदी,देवदत्त द्विवेदी पुत्रगण पंडित अभिनव द्विवेदी ने खखैचा गांव के डीह पर जिर्णोद्धार हो रहे प्राचीन दुर्गा मंदिर एवं नवनिर्माण हो रहे हनुमान मंदिर हेतु अपने स्वयं के धन को समिति को प्रदान कर रसीद प्राप्त किया।
बच्चों के द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य एवं सनातन धर्म के प्रति निष्ठा की चर्चा पुरे गांव में है तथा समिति ने भी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।










Leave a Reply