Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

किसानों का धरना लगातार तीसरे दिन घटवा प्रयागराज में जारी

किसानों का धरना लगातार तीसरे दिन घटवा प्रयागराज में जारी

क्रय केन्द्र पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं_ पवनेश उपाध्याय

दिल्ली के धरने को दोहराने को तैयार है किसान _ सुरेन्द्र बहादुर सिंह

प्रयागराज। भारतीय किसान कल्याण संघ ने क्रय केंद्र के पर किसानों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ धरने की शुरुआत कर दी है। लगातार तीन दिनों से घटवा के बगीचे में सैकड़ों की संख्या में किसान इस शीत लहर की ठंड में पेड़ों के नीचे रहकर सरकार के आला अधिकारियों की मनमानी, धान की खरीद किसानों की न होकर बिचौलियों की खरीद रोकने, अधिकारियों की घुसखोरी रोकने, केंद्र पर किसानों की खरीद की सीमा बढ़ाने व हर न्यायपंचायत पर केंद्र खोलने की मांगों पर अडे है। वहीं पुलिस,पीएसी के जवान उन किसानों को रोकने , परेशान करने, किसानों की मांगों को दबाने का काम कर रहे हैं। क्रय केंद्र के अधिकारियों द्वारा किसानों पर मारपीट करने पर प्रशासन कार्यवाही न कर बचाने के कार्य करने के खिलाफ किसानों का यह आंदोलन उग्र रूप ले रहा है।
भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय गुरुवार शाम धरने पर पहुंच कर एलान किया कि अब किसान अत्याचार नहीं सहेगा। हम करो या मरो पर तैयार है। सुरेन्द्र बहादुर सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी ने कहा कि दिल्ली का आंदोलन प्रयागराज में दोहराने को संघ तैयार है यदि तत्काल क्रय केंद्र प्रभारी पर कार्यवाही नहीं हुई तो अनिश्चित कालीन धरना चलता रहेगा।लगभग सैकड़ों किसान धरने में उपस्थित हैं करछना,चाका,जसरा शंकरगढ़ के किसान पहुंच चुके हैं कल तक गंगापार के किसान मेजा और कोरांव या अन्य जिलों के किसानों को धरने पर आने की सूचना है यदि प्रशासन किसानों की मांगों पर अमल नहीं करता तो एक विशाल प्रदर्शन होने की आशंका बताई जा रही है। धरने में मुख्य रूप से भारतीयों किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह, प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी चाका ब्लाक अध्यक्ष मदन द्विवेदी सहित किसान यूनियन भानू के मंडल अध्यक्ष के के मिश्रा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *